औसत

1) 11 संख्याओं का औसत 7 है। यदि प्रत्येक संख्या दोगुनी हो जाए दो संख्याओं की नई औसत क्या होगी?

2) Aतथा B की औसत आय ₹200 है और C तथा D की औसत आय ₹250 हैं। A,B,C तथा D की औसत आय कितनी होगी?

3) 50 विद्यार्थियों की एक कक्षा में औसत अंक 72 है। उस विषय में लड़कों और लड़कियों की औसत अंक क्रमशः 70 तथा 75 हो तो कक्षा में लड़कों की संख्या ज्ञात कीजिए?

4) 9 संख्याओं का औसत 30 है। प्रथम 5 संख्याओं का औसत 25 है तथा अंतिम 3 का औसत 35 हो तो छठी संख्या क्या होगी?

5) 30 संख्याओं का औसत 15 है। इनमें से प्रथम 18 संख्याओं का औसत 10 तथा अगली 11 संख्याओं का औसत 20 है। अंतिम संख्या क्या होगी?

6) किसी कक्षा के 15 विद्यार्थियों की औसत आयु 15 वर्ष है। इनमें से 5 विद्यार्थियों की औसत आयु 14 वर्ष है तथा अगले 9 विद्यार्थियों की औसत आयु 16 वर्ष है। 15 वें  विद्यार्थी की आयु क्या होगी?

7) 25 परिणामों औसत 20 है। पहले 12 परिणामों का औसत 15 है तथा अंतिम 12 परिणामों का औसत 18 है तो 13 वें परिणाम का मान कितना होगा?

8) दो संख्याओं का औसत 8 है तथा अन्य 3 संख्याओं का औसत 3 है। पांचों संख्याओं का औसत बताइए?

9) 5 संख्याओं का औसत 27 है। यदि उनमें से एक संख्या निकाल दी जाए तो औसत 25 हो जाता है। तो निकाली गई संख्या क्या होगी?

10) 5 संख्याओं का औसत 140 है। यदि उनमें से एक संख्या हटा दी जाए तो शेष चार का औसत 130 हो जाता है। तो हटाई गई संख्या ज्ञात कीजिए।

11) 12 संख्याओं का औसत नाम है। यदि प्रत्येक संख्या को 2 से गुणा किया जाए तथा उसमें तीन जोड़ा जाए तो संख्याओं के नए सेट का औसत क्या होगा?

12) एक कक्षा में 25 छात्रों का औसत भार 50 किलोग्राम है। यदि उसमें कक्षा के अध्यापक का भार भी शामिल कर लिया जाए तो औसत भार में 1 किलो की वृद्धि हो जाती है। तदनुसार उस अध्यापक का भार कितना है?

13) 14 छात्राओं तथा उनकी एक शिक्षिका की औसत आयु 15 वर्ष है। यदि शिक्षिका की आयु को हटा दिया जाए तो औसत में 1 वर्ष की कमी हो जाती है तब शिक्षिका की आयु क्या होगी?

14) एक विद्यालय के 10 अध्यापकों में से एक के सेवानिवृत्त होने पर 25 वर्ष का नया अध्यापक उसके स्थान पर आ जाता है। परिणाम स्वरूप उन अध्यापकों की औसत आयु 3 वर्ष कम हो जाती है तदनुसार उस सेवानिवृत्त अध्यापक की आयु कितने वर्ष की है?

15) 100 संख्याओं का औसत 44 है। इन 100 संख्याओं  तथा चार अन्य नई संख्याओं को मिलाकर औसत 50 हो जाता है। 4 नई संख्याओं का औसत क्या होगा?

Comments

Popular posts from this blog

practice questions percentage