लुसेंट जीके के भूगोल सेक्शन में हम पढ़ेंगे सौरमंडल के बारे में। हालांकि सौरमंडल के बारे में आप सभी विद्यार्थी कुछ ना कुछ जानते होंगे आइए हम यहां पर सौर मंडल से संबंधित जानकारियां प्राप्त करते हैं सौर मंडल सूर्य सहित सभी ग्रह उपग्रह धूमकेतु उल्का पिंड जो सूर्य केे चारों और चक्कर लगाते हैं सौर मंडल (solar system) कहलाता है। सौरमंडल का मुखिया सूर्य को माना जाता है क्योंकि समस्त सौरमंडल के ऊर्जा का स्रोत सूर्य है अर्थात सूर्य सौरमंडल का प्रधान है। हमारी मंदाकिनी का नाम दुग्ध मेखला या आकाशगंगा ( milky way) है। सूर्य हमारी आकाशगंगा के केंद्र से लगभग 30000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक कोने में स्थित है। सूर्य अपने अक्ष पर पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है। सूर्य एक गैस का गोला है जिसमें हाइड्रोजन 71% हीलियम 26.5% तथा अन्य तत्व 2.5% होता है सूर्य का जो केंद्रीय भाग है उसे क्रोड यानी कोर कहते हैं। सूर्य की ऊर्जा का स्रोत नाभिकीय संलयन है। जब चंद्रमा सूर्य तथा पॄथ्व...
Kitne question solve kr pa rhe h comment kriye
ReplyDelete